| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
बोकारो जिला क्रिकेट संघ (BDCA) के पदाधिकारियों पर पैसे लेकर टीम में स्थान दिलाने के गंभीर आरोप लगने से आहत संयुक्त सचिव उमेश कुमार पाठक ने गुरुवार की रात इस्तीफा दे दिया। हस्तलिखित इस्तीफे में उमेश ने साफ साफ लिखा है कि वे हाल में क्रिकेटरों द्वारा लगाए गए आरोपों से काफी आहत हैं और अपना इस्तीफा दे रहे हैं। सचिव को संबोधित पत्र में उमेश ने साफ साफ लिखा है कि अगर मैने जिम्मेवारियों को निभाने के दौरान कोई गलती की है तो मुझे सजा मिलनी चाहिए। दूसरी ओर संघ के कुछ पदाधिकारी अपने कुकर्मों को छुपाने के लिए और कुकर्म करने में अपनी ऊर्जा खपा रहे हैं।









