| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
राज्य सरकार के पर्यटन, कला संस्कृति और खेल कूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड के अधीन झारखंड खेल प्राधिकरण रांची द्वारा नव सृजित स्वीकृत सेंटर फॉर एक्सेलेंस एथलेटिक्स (एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र) के लिए बालक और बालिका आयु वर्ग 16 से 22 वर्ष तक के योग्य खिलाड़ियों के लिए दो दिवसीय चयन सुबह 9 बजे से सिद्धू कान्हू स्टेडियम में आज से शुरू हुआ।
जहां साहेबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका के अनेकों राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के खिलाडि़यों ने भाग लिया। आपको बता दें कि दूसरे दिन भी सुबह 9 बजे से चयन आयोजित होंगे। साथ ही अंतिम रूप से चयनित 32 बालक और 32
बालिका, खिलाड़ियों को रांची में राज्य सरकार द्वारा निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण केंद्र के साथ उच्च स्तरीय अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराया जाएगा।







