| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम रिटायर हो चुके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों से गुलजार होगा। 18 नवंबर को लीजेंड्स लीग क्रिकेट के नए सत्र का आगाज रांची से होगा। विश्व कप के मैच से वंचित रहे रांची के क्रिकेट प्रेमियों के लिए ये खुशखबरी है। रांची में पहली बार सचिन तेंडुलकर, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, क्रिस गेल, इरफान पठान, शाहिद अफरीदी जैसे खिलाड़ी मैदान पर अपना जलवा बिखेरते हुए नजर आएंगे।
लीजेंड्स लीग क्रिकेट ये सीजन भारत के पांच शहरों रांची, देहरादून, जम्मू, विशाखापत्तनम और सूरत में होंगे। 18 नवंबर से 9 दिसंबर 2023 तक होने वाले मैचों की पूरी तैयारी हो गई है। लीजेंड्स लीग क्रिकेट के फ्रेंचाइजी आयोजन के दूसरे सीजन में 19 मैच होंगे।
रांची के JSCA से होगी सीजन की शुरुआत
सीजन की शुरुआत रांची में जेएससीए स्टेडियम, धुर्वा में पहले पांच मैचों से होगी। इन मैचों में 100 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर मैदान में क्रिकेट खेलते दिखेंगे। गौरतलब हो कि पिछले सीजन के 15 मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स और दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम सहित देश के अन्य प्रमुख शहरों में खेले गए थे।







