| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
रांची के JSCA स्टेडियम में खेले जा रहे सैयद मुश्ताक अली क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप सी के मुकाबले में बुधवार को गोवा और पंजाब के बीच पहला मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर गोवा को 169 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोवा की टीम 113 रन पर सिमट गई। इस मैच को पंजाब ने 56 रन से जीत लिया है। और अपने पूरे अंक बटोरे हैं। दूसरा मुकाबला रेलवे और गुजरात के बीच खेला गया रेलवे की टीम ने गुजरात को 149 रनों का लक्ष्य दिया। इस लक्ष्य को गुजरात की टीम ने 8 विकेट शेष रहते जीत लिया। वहीं तीसरा मुकाबला आंध्र प्रदेश और सौराष्ट्र के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर आंध्र की टीम ने 152 रनों का लक्ष्य सौराष्ट्र को दिया। तीन विकेट खोकर इस लक्ष्य को सौराष्ट्र की टीम ने पूरा कर लिया। और इस मैच को सात विकेट से जीत लिया।
दिन का चौथा मुकाबला अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर के बीच खेला गया। इस प्रतिस्पर्धा को मणिपुर ने 8 विकेट से जीता है।







