| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
रांची के खेलगांव स्थित इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम में 9 से 11 फरवरी तक योनेक्स सनराइज झारखंड मास्टर् बैडमिंटन चैंपियनशिप सह सलेक्शन ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ रांची डिस्ट्रिक्ट के वाइस प्रेसिडेंट और होमगार्ड डीआईजी वाइ एस रमेश ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर कई जानकारियां साझा की है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में BARD की ओर से 15 अलग अलग खेल इवेंट्स का आयोजन किया गया था।
इनमें झारखंड स्टेट सीनियर चैंपियनशिप, कोल इंडिया इंटर रिजनल सहित अन्य इवेंट्स भी शामिल हैं। अब इस वर्ष भी कई अहम खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन की तैयारी है। इनमें 9 फरवरी से मास्टर्स सीनियर चैंपियनशिप भी शामिल है। इसके लिए 3 फरवरी तक इंट्री होगी।







