| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
प्रथम स्व. उर्मिला देवी स्मारक मातृशक्ति वॉलीबॉल टूर्नामेंट-2024 की विजेता न्यू क्लासिक क्लब जगन्नाथपुर बस्ती की टीम बनी। रविवार को हुए फाइनल मैच में न्यू क्लासिक क्लब ने महिला विकास क्लब को 25-8 के बड़े अंतर से हराया। तीसरे स्थान पर कार्तिक उरांव महिला टीम रही। प्रतिज्ञा संस्था द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट का उद्घाटन स्व. उर्मिला देवी के पुत्र व स्पोर्ट्स-9 के संचालक सुनील अग्रवाल ने किया। उन्होंने कहा कि रांची में पहली बार घरेलू माताएं घर से निकलकर वॉलीबॉल टूर्नामेंट खेल रही हैं। यह बड़ी बात है। इससे खेल को बढ़ावा तो मिलेगा ही साथ ही माताएं अपने बच्चों को स्पोर्ट्स में बेहतर करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित भी करेंगी।







