| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
जमशेदपुर के पूर्व क्रिकेटर समूह के संयोजक शेष नाथ पाठक ने झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) के अध्यक्ष संजय सहाय को घरेलू क्रिकेट प्रतिस्पर्धा के प्रति उदासीन रवैया अपनाए जाने के खिलाफ पत्र लिखा है। पत्र की प्रतिलिपि BCCI के अध्यक्ष रोजर बिन्नी और सचिव को भी भेजी गई है। पत्र के माध्यम से कहा गया है कि JSCA को क्रिकेट संचालन से कोई लेना-देना नहीं है। टीम में बाहरी व उम्र दराज खिलाड़ियों और विभिन्न माध्यमों से दाएं बाएं कर संघ के पैसों का बंदरबाट किया जा रहा है। पत्र में इस बात का जिक्र भी है की घरेलू क्रिकेट को सुचारू रूप से संचालित नहीं किया जा रहा है। ऐसे और भी कई सवाल उन्होंने पत्र के माध्यम से खड़ा किया गया है। पूर्व क्रिकेटरों के समूह ने JSCA से आग्रह किया गया है की घरेलू क्रिकेट पर ध्यान दिया जाए और U 14, U 17, U 19 और U 23 जैसे प्रतियोगिताओं में बाहरी व उम्र दराज खिलाड़ियों के खेलने पर रोक लगाने की मांग भी की है।











