| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
रांची के मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा हॉकी स्टेडियम (एस्ट्रोटर्फ) में आयोजित झारखण्ड महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 के चौथे दिन का लीग चरण का पहला मैच मंगलवार को कोरिया और थाईलैंड के बीच खेला गया। बताते चलें कि अंकतालिका में कोरिया तीसरे और थाईलैंड पांचवे नंबर पर है। सोमवार को खेले गए लीग मुकाबले में कोरिया और मलेशिया के बीच मैच ड्रा हो गया था। कोरिया ने अब तक 3 मैच खेले है। जिसमें दो मैच कोरिया ने जीता है। जबकि एक मैच ड्रा हुई है। वहीं थाईलैंड अपना तीनों मैच हारी हुई है। आज खेले गए इस मुकाबले को कोरिया ने जीत लिया है।


लीग परिणाम…
अब तक कोरिया ने 4 मुकाबले खेले
3 में जीत और एक ड्रा
थाईलैंड 4 मुकाबले खेले चारो में मिली हार।


मिनट टू मिनट…..
मैच के 24वें मिनट में कोरिया ने थाईलैंड पर 1-0 से बढ़त बनाई, इस फील्ड गोल को यूजीन ली ने किया। एक बार फिर मैच के 30वां मिनट में कोरिया की ओर से सियोंग जोन्ग ने पेनाल्टी कार्नर से गोल किया। मैच के पहले हाफ तक स्कोर 2-0 पर रहा। मैच के 32वें मिनट (दूसरा हाफ) में सियोंग पार्क ने फील्ड गोल कर कोरिया को 3-0 से बढ़त बना दिया। और यह बढ़त अंत तक बना रहा।
कोरिया ने इस मुकाबले को 3-0 से जीत लिया।
प्लेअर ऑफ मैच
मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए कोरियाई खिलाड़ी LEE Yujin को प्लेअर ऑफ मैच एवं JUNG Sunghee को राइजिंग स्टार का खिताब दिया गया।


पेनाल्टी कार्नर…
इस मुकाबले में कोरिया को 6 पेनाल्टी कॉर्नर मिला।
थाईलैंड को 0







