| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
23 सितम्बर से 8 अक्तूबर, 2023 तक चीन, हांगझोऊ में आयोजित 19वीं एशियन गेम्स के महिला हॉकी प्रतिस्पर्धा में भारतीय महिला हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीता है। इस टीम में झारखंड के तीन खिलाड़ी भी शामिल थे। निक्की प्रधान, सलीमा टेटे और संगीता कुमारी का प्रदर्शन पूरे प्रतियोगिता के दौरान बेहतरीन देखने को मिला। टीम में शामिल झारखंड की तीनों बेटियां हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह के साथ बुधवार को रांची लौटी है। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर इन तीनों खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। हॉकी झारखंड ने भव्य तरीके से इन खिलाड़ियों का स्वागत किया है। मौके पर खेल जगत से जुड़े कई लोग और खिलाड़ी मौजूद थे।







