| रांची/हजारीबाग
टीम Sportsjharkhand.com |
29 सितंबर से 2 अक्टूबर तक हजारीबाग में 15वीं राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इंडियन राउंड के इस प्रतियोगिता में बोकारो ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। 12 गोल्ड, 4 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज मेडल के साथ बोकारो ने प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि 7 गोल्ड 9 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल लाकर रांची (रनर अप) दूसरे स्थान प्राप्त किया है। SKD ( सरायकेला खरसावां डिस्ट्रिक्ट) को 5 गोल्ड, 6 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल मिला है। चौथे स्थान पर रही खूंटी 5 गोल्ड और दो ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया है। इधर जोन्हा की लक्ष्मी कुमारी 5 गोल्ड 5 सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल के साथ सब जूनियर और मिनी के व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा में ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया है।


बताते चलें कि रिकर्व और कंपाउंड प्रतिस्पर्धा पिछले दिनों टाटा में आयोजित किया गया था। 15वीं राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के रिकर्व और कंपाउंड प्रतिस्पर्धा में बिरसा मुंडा आर्चरी अकादमी सिल्ली चैंपियन है।







