| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, झारखंड सरकार एवं झारखंड राज्य मलखंब एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 21 दिवसीय मलखंब खेल का प्रशिक्षण शिविर धुर्वा, रांची में प्रारम्भ हुआ।
इस प्रशिक्षण शिविर में झारखंड राज्य स्तरीय पुरूष-महिला मलखंब प्रतियोगिता के आधार पर चयनित खिलाड़ी हिस्सा ले रहें है, जिसमें 12 पुरुष एवं 12 महिला खिलाड़ी शामिल है।
पुरुष वर्ग
निखिल कुमार, राकेश नायक, रोहण कुमार, पिंटू कुमार, मनप्रीत सिंह, सोमनाथ दत्ता, सत्यवीर कुमार दास, सन्नी कुमार, शिवा कुमार, संजु मिंज, विश्वजीत कुमार, रणबीर कुमार दास।
महिला वर्ग
सरिता कुमारी, अनुशिखा कुमारी, आरूषी कुमारी, काबेरी कुमारी, साक्षी कुमारी, दिया दत्ता, पल्लवी कुमारी, निधि कुमारी, तनु कुमारी, नेहा कुमारी, खुशी कुमारी, सिम्पी कुमारी ।
यह प्रशिक्षण शिविर 21 अक्टूबर तक नियमित रूप से झारखंड राज्य मलखंब अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक अजय झा , प्रशिक्षक विवेक कुमार एवं प्रीती रानी की देखरेख में सुबह 6 बजे से साढ़े आठ बजे तक एवं शाम 3 बजे से 6 बजे तक आयोजित है।
25 अक्टूबर से 9 नवंबर तक गोवा में आयोजित होने वाले 37वें राष्ट्रीय खेल के लिए विभिन्न खेल संघों ने कमर कस लिया है और कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।
ये कैम्प उन खेलों में आयोजित होंगे जिनके खिलाड़ियों ने नेशनल गेम्स के लिए क्वालीफाई किया है। आर्चरी, एथलेटिक्स, लॉन बॉल, हॉकी, कबड्डी, वुशु, फुटबॉल, बीच सॉकर, सेपक टकरा, मलखम्भ, रॉल बॉल आदि खेलो में ये कैम्प आयोजित होंगे।
हॉकी के लिए हॉकी झारखंड के द्वारा विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 3 अक्टूबर से राँची में आयोजित किया जा रहा है। यह कैम्प बरियातू एस्ट्रो टर्फ में लगाया जा रहा है। कैम्प के लिए चयनित सभी 36 पुरुष एवं 36 महिला खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। वुशु और सेपक टकरा कैम्प का आयोजन ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में मंगलवार से प्रारंभ होगा। एथलेटिक्स का कैम्प बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में 5 अक्टूबर से जबकि लॉन बॉल के खिलाड़ी नामकुम स्थित स्टेडियम में 5 अक्टूबर से प्रैक्टिस करेंगे। कबड्डी का कैम्प चंदनकियारी प्रारम्भ किया जाएगा, जबकि रॉल बॉल का कैम्प जमशेदपुर में 3 अक्टूबर से और बीच सॉकर का कैम्प 10 अक्टूबर से धनबाद में आयोजित होगा। फुटबॉल कैम्प का आयोजन 10 से ही खेल गांव में आयोजित होगा। आर्चरी का कैम्प 4 अक्टूबर से खेल गांव में आयोजित होगा। मलखम्भ का कैम्प 1 अक्टूबर से प्रारंभ हो चुका है।
इसकी जानकारी देते हुए झारखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ मधुकांत पाठक ने बताया कि ये सभी कैम्प 21 दिनों के लिए आयोजित होंगे और उसके बाद सभी खिलाड़ी अपने अपने शिड्यूल के हिसाब से गोवा रवाना होंगे।







