| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
24 सितंबर से 1अक्तूबर तक रांची में आयोजित प्रथम हॉकी इंडिया सब जूनियर ईस्ट जोन हॉकी चैंपियनशिप 2023 महिला और पुरुष के लिए हॉकी झारखंड के लिए आज बुधवार को मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम रांची में ट्रायल आयोजित हुआ। ट्रायल में 266 महिला और पुरुष हॉकी खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनका लगातार 5 घंटा ट्रायल लेने के बाद दोनो ही वर्ग से 25-25 खिलाड़ी चयनित किए गए है, इनका इस सप्ताह से ही विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन होगा और उनमें से जो बेहतर होंगे उन 18 खिलाड़ियों को चयनित कर झारखंड टीम से खेलने का अवसर दिया जाएगा।
चयन ट्रायल में मुख्य रूप से हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह, मनोज कोनबेगी, असरिता लकड़ा, माइकल लाल, बिगन सोय, नवल टाटा हॉकी अकादमी के कोच मनीष कुमार, हिमांशु, अंपायर अभिषेक साहू, नीतू कुमारी उपस्थित थे।







