रांची
टीम sportsjharkhand.com |
रांची में 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक महिला एशियन हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन होना है। झारखंड कैबिनेट शुक्रवार को प्रतियोगिता आयोजन के लिए 13 करोड़ रुपए की मंजूरी दे दी है। इस प्रतियोगिता में भारत के अलावा एशियाई के विभिन्न देशों के हॉकी टीम हिस्सा लेंगी। संभावना जताई जा रही है कि इस प्रतियोगिता में भारत, पाकिस्तान, चाइना ,मलेशिया, दक्षिणी कोरिया, जापान के अलावा कई टीमें हिस्सा लेंगी।
गौरतलब हो कि एक लंबे अरसे से रांची में अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम रहते हुए भी, अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित नहीं हुई थी। यह प्रतियोगिता यहां के जूनियर, सीनियर, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के लिए मिल का पत्थर साबित होगी।