| रांची |
रांची से सटे एक जिले के पूर्व जिला खेल पदाधिकारी (DSO) पर AC, CCTV आदि सामग्री अपने ऑफिस से ले जाने का आरोप लगा है। इस आरोप के प्रमाणित होने के बाद जिले के आलाधिकारी ने मामले पर FIR कराने का आदेश भी दे दिया है। स्थानांतरण के बाद ऑफिस से AC, CCTV समेत कई सामग्री गायब मिली। शिकायतों की जांच के बाद FIR दर्ज करने का आदेश हुआ है। ये भी जानकारी मिल रही है कि कई DSO भी “टोंटी चोर” की भूमिका निभा चुके हैं लेकिन चोरी इतनी छोटी थी कि मामला आगे नहीं बढ़ पाया।






