| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
अखिल भारतीय ग्रैपलिंग विकास सलाहकार बोर्ड का गठन किया गया। यह बोर्ड इस स्पोर्ट्स और इस खेल से जुड़ी गतिविधियों के साथ ही विकास को लेकर सलाह देगा। प्राथमिक तौर पर इसमें 7 सदस्य होते हैं। लेकिन आवश्यकता पड़ने पर और बेहतर ढंग से कार्य को निष्पादित करने के लिए बोर्ड सदस्यों का एक कोर कमेटी भी काम करती हैं। यह कोर कमेटी योजनाबद्ध तरीके से लिखित रूप से अध्यक्ष या फिर सचिव को सुझाव देते है।यह सदस्य किसी भी राज्य समिति या उसके मामलों में हस्तक्षेप नहीं करेंगे। केवल वे राज्यों के लिए योजना बनाएंगे और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों, राष्ट्रीय चैंपियनशिप के आयोजन के लिए हर महीने दूसरे शनिवार को एक बैठक कर समस्याओं पर चर्चा करेंगे।
सलाहकार बोर्ड के सदस्यों की सूची
प्रवीण शर्मा, हरियाणा
संजय राय, उत्तर प्रदेश
प्रवीण कुमार, झारखंड
मनोज ढूल, चंडीगढ़
हजारिका, असम
प्रशांत नवगिरे, महाराष्ट्र
उमेश साहू, छत्तीसगढ़







