| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
27-28 मई 2023 को रामगढ़ में होने वाले राज्य स्तरीय 14 और 16 आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओ की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रांची जिला एथलेटिक्स टीम का चयन 21 मई (रविवार) को सुबह 7 बजे से बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम मोरहाबादी में आयोजित है।
सभी एथलीट के लिए आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र एवं एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा जारी आई डी कार्ड लेकर आना अनिवार्य किया गया है।











