| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
मंगलवार को रांची के विकास विद्यालय में आयोजित 5वीं मोहनलाल जी नोपानी अंडर-17 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच सरला बिरला पब्लिक स्कूल एवं विवेकानंद विद्या मंदिर धुर्वा के बीच खेला गया। सरला बिरला पब्लिक स्कूल ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी सरला बिरला पब्लिक स्कूल की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 191 रन का लक्ष्य दिया। जवाबी पारी खेलने उतरी विवेकानंद विद्या मंदिर की टीम 16.2 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल करते हुए इस खिताब को जीत लिया। विवेकानंद विद्या मंदिर की ओर से हर्ष स्वासी ने नाबाद 104 (45) रन की पारी खेली।
बेस्ट बॉलर का खिताब सरला बिरला पब्लिक स्कूल के अदुतीय राज को दिया गया। बेस्ट बैट्समैन का खिताब विवेकानंद विद्या मंदिर के हर्ष स्वासी को दिया गया। प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट का खिताब विवेकानंद विद्या मंदिर के हर्ष स्वासी को दिया गया। मैच के बाद विद्यालय के प्राचार्य पीएस कालरा ने विजेता टीम को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए आगे और भी अच्छा प्रदर्शन करने को कहा।







