| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 17वें संस्करण के लिए खिलाड़ियों की नीलामी आज जारी है। यह पहली बार है जब नीलामी भारत के बाहर हो रही है। टीमों की हिट लिस्ट में कई बड़े नाम लगातार आ रहे हैं। इसी कड़ी में बोकारो, झारखंड के 19 वर्षीय कुमार कुशाग्र को दिल्ली कैपिटल ने 7.2 करोड़ में खरीदा, जबकि रांची के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सुशांत मिश्रा को गुजरात टाइटंस ने 2.2 करोड़ में खरीदा है। बताते चलें कि वर्तमान में
सुशांत मिश्रा दक्षिण पूर्व रेलवे में कार्यरत हैं। आईपीएल 2024 के लिए मंगलवार को दुबई में नीलामी जारी है। इस बार मिनी ऑक्शन है और 10 टीमें अपनी टीम को पूरी करने के लिए बोली लग रही है।


गुमला के रोबिन मिंज को 3.6 करोड़ में गुजरात ने खरीदा
बता दे की रॉबिन मिंज गुमला जिले से है। बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन रांची में सोनेट क्रिकेट क्लब में चंचल भट्टाचार्य,एसपी गौतम और आसिफ हक की देखरेख में प्रशिक्षण लिया है। रॉबिन मिंज U-19 और U-25 में अपने शानदार प्रदर्शन से सिलेक्टरों का ध्यान अपनी और खिंचा।







