| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
प्रतिष्ठित खेल पुरस्कार जयपाल सिंह मुंडा पुरस्कार 2023 को लेकर उम्मीद फाउंडेशन की ओर से रविवार को पोस्टर लॉन्च किया गया। 3 जनवरी 2024 को झारखंड का प्रतिष्ठित जयपाल सिंह मुंडा पुरस्कार समारोह का आयोजन किया जाएगा। पोस्ट लॉन्चिंग के मौके पर झारखंड चैंबर के अध्यक्ष किशोर मंत्री, फिल्म निर्देशक नंदलाल नायक, किशोरी राणा, अंतू तिर्की, अश्विनी शर्मा, हेमलाल मेहता, जनक नायक, संगीता तिर्की, राम अवतार केरकेट्टा, गोपाल पांडे, हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह, उम्मीद फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष रितेश उरांव उपस्थित थे।
सम्मान
इनमें जयपाल सिंह मुंडा खेल रत्न, जयपाल सिंह मुंडा पुरस्कार, गुरु सिलवानुस डुंगडुंग पुरस्कार, गुरु द्रोणाचार्य पुरस्कार, भगवान बिरसा मुंडा साहसिक पुरस्कार और झारखंड खेल प्रोत्साहन पुरस्कार शामिल है।







