| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
गुजरात में चल रहे 67वीं स्कूल गेम्स (SGFI) तीरंदाजी प्रतियोगिता में झारखंड बालिका टीम ने स्वर्ण पदक जीता है। वहीं बालक वर्ग को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। बालक वर्ग के टीम में चंदन प्रमाणिक, राजेश उरांव, संजय सांडिल और सुनील शामिल है। इसके अलावे चंदन प्रमाणिक ने 30 मी प्रतिस्पर्धा में रजत पदक जीता है और ओवरऑल में कांस्य पदक हासिल किया है। वहीं बालिका वर्ग में मनीषा ने 30 मी स्पर्धा में रजत और मधु कुमारी ने 50 मी प्रतिस्पर्धा में रजत पदक जीता है। जबकि ओवरऑल में कांस्य पदक हासिल किए हैं। इधर इंडियन राउंड के बालक बालिकाओं ने लगातार 50 और 30 मीटर प्रतिस्पर्धा में बेहतर प्रदर्शन किये हैं।







