| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
24वीं सीनियर झारखण्ड पुरुष फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन स्टाइल एवं महिला राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता 2023 का आयोजन रांची जिला कुश्ती संघ एवं झारखंड राज्य कुश्ती संघ के तत्वाधान में 22 से 24 दिसंबर 2023 तक गणपतराय इंडोर स्टेडियम खेलगांव रांची में आयोजित किया जाएगा। इस सीनियर राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में झारखण्ड प्रदेश के सभी जिलों/इकाई से लगभग 240 महिला पहलवान, 480 पुरुष पहलवानों, तकनीकी पदाधिकारी प्रशिक्षक एवं टीम मैनेजर सहित कुल 800 प्रतिभागी/अधिकारी भाग लेंगे।
इसी प्रतियोगिता के आधार पर चयनित झारखंड के खिलाड़ी, 2 से 5 जनवरी-2024, जयपुर (राजस्थान) में आयोजित सीनियर महिला/ पुरूष राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में झारखण्ड टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
सीनियर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शरीर भार वर्ग
फ्री स्टाइल
57, 61, 65, 70, 74, 78, 86, 92, 97, 125 केजी।
ग्रीको रोमन
55, 60, 63 67, 72, 77 ,82, 87, 97, 130 केजी।
महिला
50, 53, 55, 57, 59, 62, 65, 68, 72, 76 केजी







