रांची
टीम sportsjharkhand.com |
सेकंड साउथ एशियन नाइन ए साइड फुटबॉल प्रतियोगिता 3 दिसंबर से 5 दिसंबर तक नेपाल के पोखरा में साइड फुटबॉल फेडरेशन ऑफ़ नेपाल द्वारा आयोजित किया गया था। इस प्रतिस्पर्धा में एशिया के छह टीमों ने भाग लिया था। जिसमें भारत, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, श्रीलंका और मलेशिया की टीम शामिल थी। भारतीय टीम में गुमला जिले के घागरा प्रखंड के आशीष उरांव भी शामिल थे। इस प्रतियोगिता में भारत को फाइनल मुकाबले में नेपाल से तीन दो से पराजित होकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
भारतीय टीम के सदस्य आशीष उरांव के झारखंड लौटने पर रांची रेलवे स्टेशन पर उनके अभिभावक और फुटबॉल संघ से जुड़े पदाधिकारी और खेल प्रेमियों ने भव्य स्वागत किया है।