| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
झारखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप 2023 का आयोजन रांची के खेल गांव स्थित हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में किया गया है। शनिवार को इस प्रतियोगिता का आगाज किया गया। प्रतियोगिता में सब जूनियर, जूनियर, कैडेड, सीनियर पुरुष और महिलाओं कि स्पर्धा शुरू हुई है।


स्पोर्टस कराटे एसोशिएशन ऑफ झारखंड द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों से 426 कराटे प्लेयर्स भाग ले रहे हैं। वर्ल्ड कराटे फेडरेशन (WFK) के नियमो के तहत स्पर्धाएं हो रही है। प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए एक एशियन जज और 28 राष्ट्रीय रेफरी और जज शामिल किए गए है। एशियन सेंसाई हेजाज अकसद, सेंसाई शशी पांडे, सेंसाई संजय सोनकर , सेंसाई संजय मिश्रा शामिल है। स्पोर्ट्स कराटे एसोशिएशन ऑफ झारखंड के सीईओ सेंसाई केके सिंह, अध्यक्ष हांशी मानस सिन्हा ने स्पर्धा में हिस्सा ले रहे कराटेकारों को शुभकामनाएं दी है।


पहला दिन का परिणाम इस प्रकार है
गोल्ड मेडल
पलक गुप्ता, आस्था कुमारी, सुप्रिया कुमारी, भौणी कुमारी, काशवी कस्यप,आस्था कुमारी, कनिष्का सिंह, मंशी सिंह, अमन उरांव, तेजस्विनी मेहता, आयुषी मिश्रा, वैभवी पांडे।
सिल्वर मेडल
कसावी मेहता, सताक्षी मिश्रा, अंजली कुमारी, आराध्या शर्मा, खुशी सिन्हा, आयुषी मिश्रा, श्रीणिका सिंह, अमन।
ब्रॉन्ज मेडल
त्रिशा अग्रवाल, वनशिका, सुनीता कुमारी, स्प्रीहा जैन, आहना लकड़ा, आरना सिंह, मानभी तिर्की, आयुष चटर्जी, रूबी कुमारी।







