| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
2 से 6 दिसंबर तक पश्चिम बंगाल के सियालदह इंडोर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित अस्मिता खेलो इंडिया वुमेन्स वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में कुल 189 अंक के साथ झारखंड महिला सीनियर टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया है। वहीं झारखंड महिला जूनियर टीम को चौथे स्थान मिला है, इस टीम को कुल 180 अंक मिले हैं। कुल 193 अंक के साथ झारखंड महिला युवा टीम दूसरे स्थान पर रहा। 64 किलो वर्ग में जेनिस बारला ने ब्रॉन्ज मेडल यूथ जूनियर में जीता है, जबकि 71 किलो वर्ग के यूथ स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल आरुही को मिला है।
बताते चलें कि इस प्रतिस्पर्धा में देश भर के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे थे।







