| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
स्कूल गेम्स तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेने झारखंड बालक/बालिका तीरंदाजी टीम आज शाम गुजरात के लिए रवाना हुई। इस टीम में रिकर्व, कंपाउंड और इंडियन राउंड के बालक बालिकाओ ने क्रमश: रिकर्व डिवीजन में 70 मीटर, कंपाउंड डिवीजन में 50 मीटर और इंडियन राउंड में 50 और 30 मीटर की दूरी पर निशाना लगाएंगे। 9 और 10 दिसंबर को देशभर से आए सभी तीरंदाजों के साथ झारखंड टीम भी गुजरात के नादयाड़ में आयोजित स्पर्धा में हिस्से लेंगे।


टीम के साथ मैनेजर के शारीरिक शिक्षक अमरनाथ शर्मा, राधा वर्मा एवं प्रशिक्षक आर्यन साव और मोहन कुमार टीम के साथ रवाना हुए। मौके पर बिरसा मुंडा तीरंदाजी एकेडमी की अध्यक्ष नेहा महतो, राज्य परियोजना कार्यक्रम पदाधिकारी धिरसेंग सोरेंग मुख्य कोच प्रकाश राम, शिशिर महतो, रोहित कोइरी, प्रबंधक सुरेश चंद्र महतो, शिव प्रसाद महतो, गंगाधर नाग और कैंप प्रभारी समीर चौधरी, प्रभात रंजन तिवारी ने शुभकामनाएं दी है।







