| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
झारखंड राज्य खेल प्रोत्साहन सोसायटी JSSPS की प्रशिक्षु अमीषा केरकेट्टा IBA वर्ल्ड जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर बुधवार को रांची लौटी है। अमीषा का रांची बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर उनके कोच द्रोणाचार्य अवार्डी बीबी मोहंती और जेएसएसपीएस के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।


बताते चलें कि आर्मेनिया में आयोजित IBA वर्ल्ड जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता के बालिका 54 किलो वर्ग के फाइनल मुकाबले में बॉक्सर अमीषा को कजाकिस्तान की आयाजन सिडिक के हाथों हार का सामना करना पड़ा था और उन्होंने इस प्रतिस्पर्धा में रजत पदक जीता है। अमीषा झारखंड की पहली बॉक्सर है जो इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और रजत पदक जीता।









