| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
भारतीय साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं झारखंड साइकिलिंग संघ के संयुक्त तत्वावधान में रांची के खेलगांव स्थित सिदो कान्हू वेलोड्रम स्टेडियम में 75वां सीनियर महिला एवं पुरुष, 52वां जूनियर, 38वां सब जूनियर बालक एवं बालिका राष्ट्रीय ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप के तीसरे दिन राजस्थान ने शानदार प्रदर्शन किया। 2000 मीटर इंडिविजुअल जूनियर वूमेन परसूट स्पर्धा में हर्षिता झाखर और 3000 मीटर इंडिविजुअल जूनियर मेन परसूट में खेटाराम छीगा ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वहीं 3000 मीटर इंडिविजुअल वूमेन एलिट में महाराष्ट्र की पूजा डानोल और 4000 मीटर इंडिविजुअल मेन एलिट में सर्विसेज के दिनेश कुमार ने गोल्ड मेडल जीता।
देखें परिणाम…..









