| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
भारतीय साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया और झारखंड साइकिलिंग संघ के संयुक्त तत्वावधान में सिदो कान्हु वेलोड्रम स्टेडियम खेलगांव रांची में 75वां सीनियर महिला/पुरुष, 52वां जूनियर, 38वां सब जूनियर बालक/बालिका राष्ट्रीय ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप के चौथे दिन झारखंड को स्वर्ण पदक मिला है। जूनियर गर्ल्स कैटेगरी में सरिता कुमारी ने स्वर्ण पदक जिता है। जबकि दूसरे स्पर्धा सब जूनियर बॉयज कैटिगरी में नारायण महतो को सिल्वर मेडल मिला है।
देखें परिणाम…






चौथे दिन विजेता खिलाड़ियों को राज्य सरकार के मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने मेडल देकर सम्मानित किया। मौके पर पद्मश्री मुकुंद नायक, मुनचुन राय, एशियन साइकिलिंग कन्फेडरेशन के सेक्रेटरी सरदार ओमकार सिंह, झारखंड ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष शिवेंद्र दुबे, अनिल कुमार, अम्लान कुसुम सिन्हा और कई लोग मौजूद थे।







