| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के सिदो कान्हु वेलोड्रम स्टेडियम में भारतीय साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया और झारखंड साइकलिंग संघ के संयुक्त तत्वावधान में 75वां सीनियर महिला/ पुरुष, 52वां जूनियर और 38वां सब जूनियर बालक / बालिका राष्ट्रीय ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप आयोजित है। प्रतिस्पर्धा के दूसरे दिन भी रेलवे के राइडर्स ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। वहीं झारखंड के खाते में भी मेडल आया है। सब जूनियर बॉयज स्पर्धा के टीम इवेन्ट में झारखण्ड को गोल्ड मेडल मिला है। गोल्ड मेडलिस्ट टीम में विकाश उरांव, अर्जुन कुमार और नारायण महतो शामिल थे।बताते चलें कि एक किलोमीटर टीम स्प्रिंट में झारखंड ने नेशनल रिकॉर्ड बनाया है।
देखें परिणाम……































