| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
रांची विश्वविद्यालय की बालिकाओं ने पूर्वी क्षेत्र इंटर यूनिवर्सिटी फुटबॉल टूर्नामेंट में आज एक बार फिर शानदार खेल का प्रदर्शन किया। हालांकि चैंपियन बनने का सपना अधूरा रह गया। संबलपुर में खेले गए इस प्रतियोगिता के सेमीफाइनल लीग के अंतिम मैच में आज (शुक्रवार) को रांची विश्वविद्यालय को कोलकाता के विद्यासागर विश्वविद्यालय के हाथों 0-1 से हार का सामना करना पड़ा। रांची विश्वविद्यालय की टीम उपविजेता का खिताब जीता है। इससे पूर्व रांची विश्वविद्यालय की टीम सेमीफाइनल लीग के अन्य एक मैच में संबलपुर विश्वविद्यालय को 1-0 से पराजित किया था। इस मैच में रांची के लिए अलीशा तिग्गा ने एकमात्र गोल किया। रांची विश्वविद्यालय के उवविजेता बनने पर RU के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने खिलाड़ियों को बधाई दिया है।







