| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
रांची के ओरमांझी में आयोजित तीन दिवसीय दीदी नीलम स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन किया गया। मौके पर कई स्थानीय लोग और गणमान्य शामिल हुए। इस बार इस खिताब को ब्रांड जंगल ओरमांझी की टीम ने जीता है।
बताते चलें कि युवा पॉवर फुटबॉल क्लब के तत्वाधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न टीमों ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता के अंतिम दिन चार मैच खेले गए। ग्रुप ए का सेमीफाइनल मैच भूमित 11 बेलवाटोली और डायमंड फुटबॉल क्लब रांची के बीच खेला गया। इस मैच को भूमित 11 बेलवा टोली ने 2-0 से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। ग्रुप बी का सेमीफाइनल मुकाबला ब्रांड जंगल ओरमांझी और जेबीकेएसएस चुट्टू के बीच खेला गया। जिसमें ब्रांड जंगल ने ट्राई ब्रेकर में तीन दो से इस मैच को जीता।
फाइनल मुकाबला
फाइनल मुकाबला भूमित 11 बेलवा टोली और ब्रांड जंगल ओरमांझी के बीच खेला गया। इस फाइनल मैच को ब्रांड जंगल की टीम ने ट्राई ब्रेकर में तीन-2 से जीत कर टूर्नामेंट पर कब्जा किया।
31 हजार रुपए नगद पुरस्कार इनाम
विजेता टीम को 31000 रुपए नगद पुरस्कार राशि और ट्रॉफी प्रदान किया गया। वहीं उपविजेता टीम को 21000 नगद राशि और ट्रॉफी दिया गया। तीसरे और चौथे स्थान पर आने वाले टीम को 5100 नगद और मैडल प्रदान किया गया। इसके अलावे मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द बेस्ट गोलकीपर, सीरीज, राइजिंग प्लेयर, बेस्ट डिफेंडर का पुरस्कार भी दिया गया है।







