| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
भारतीय साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया और झारखंड साइकलिंग संघ के संयुक्त तत्वावधान में रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के सिदो कान्हु वेलोड्रम स्टेडियम में 75वां सीनियर महिला/ पुरुष, 52वां जूनियर और 38वां सब जूनियर बालक / बालिका राष्ट्रीय ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप का आगाज किया गया। उद्घाटन के मौके पर सांसद विजय हांसदा और साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के सेक्रेटरी जनरल सरदार मनिंदर सिंह भी मौजूद थे।


इस प्रतियोगिता में देश भर के लगभग 700 राइडर भाग ले रहे हैं। सांसद विजय हांसदा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि भविष्य में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का भी आयोजन झारखंड में किया जाएगा। खेल आयोजन सचिव शैलेंद्र कुमार पाठक ने आयोजन को लेकर सभी तकनीकी पदाधिकारीयों, खिलाड़ियों और सभी सहयोगी को धन्यवाद दिया। उद्घाटन समारोह में जेएसएसपीएस की बालक बालिका टीम की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। वहीं झारखंड आवासीय विद्यालय जामताड़ा की बालिका बैंड टीम ने प्रस्तुति दी।
परिणाम……
















उद्घाटन समारोह को झारखंड साइकलिंग संघ के उपाध्यक्ष सुजीत कुमार, कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह, दिवाकर सिंह, राजेश कुमार यादव, दिलीप गुप्ता, जीतेंद्र महतो, सलिल कुमार, चंद्र बहादुर सिंह, राजकुमार मेहता, सोमित्रों बोराल, सतविंदर कौर, अनीता कुमारी, मो0 दानिश, प्रदीप रजक ने सफल बनाया।







