| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
शिव शिष्य हरिद्रानंद फाउंडेशन एवं शिव शिष्य परिवार के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित दीदी नीलम आनंद स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता का आज दूसरा दिन है। मंगलवार से शुरू इस प्रतियोगिता में अब तक कई चरण के मैच खेले गएं। युवा पॉवर फुटबॉल क्लब गुरगांई के तत्वाधान में तीन दिवसीय मैच का दूसरा दिन ग्रुप B का ब्रांड जंगल ओरमांझी बनाम फुटबॉल क्लब चुट्टू के बीच खेला गया। जिसमें ब्राण्ड जंगल ओरमांझी 1-0 से इस मैच को जीता है।पहला सेमीफाइनल मैच भूमित 11 बेलवा टोली और डायमंड क्लब रांची के बीच खेला गया। एवं दूसरा सेमीफाइनल ब्रांड जंगल ओरमांझी बनाम चुट्टू के बीच खेला गया।
सुमित कुमार एवं दूसरा मैच में प्रकाश कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।







