| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
रांची विश्वविद्यालय की बालिका खिलाड़ियों ने आज (बुधवार) को शानदार प्रदर्शन करते हुए अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए पात्रता हासिल किया है।
बता दें कि पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में आज संबलपुर में खेले गए स्पर्धा में रांची विश्वविद्यालय की टीम ने एड एडम्स विश्वविद्यालय कोलकाता को 3-0 से पराजित कर अखिल भारतीय प्रतियोगिता में अपनी पात्रता हासिल की है। रांची विश्वविद्यालय की ओर से पहला गोल रोशनी वर्मा ने दागा, वहीं दूसरा गोल अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अष्टम उरांव ने दागकर टीम को मजबूती प्रदान किया। जबकि तीसरा एवं अंतिम गोल अलीशा तिग्गा ने दागा।
रांची विश्वविद्यालय (RU) के इस जीत में प्रशिक्षक विजय वर्मा मैनेजर धीरज महतो और सपोर्टिंग स्टाफ के रूप में नारायण बिनाहां का विशेष योगदान रहा। रांची विश्वविद्यालय के इस उपलब्धि पर कुलपति डॉ अजीत कुमार सिंह, कुलसचिव डॉ मुकुंद मेहता छात्र कल्याण संघ का अध्यक्ष डॉ सुदेश साहू कोऑर्डिनेटर डॉ राजेश गुप्ता के अतिरिक्त खेल विभाग के और विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने टीम को इस सफलता पर बधाई दी है।







