| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
नेपाल नाइन ए साइड फुटबॉल फेडरेशन एवं भारतीय नाइन ए साइड फुटबॉल महासंघ के संयुक्त तत्वावधान में अंडर 15 आयु वर्ग बालक एवं अंडर 19 आयु वर्ग बालक साउथ एशियन नाइन ए साइड फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 3 दिसम्बर से 5 दिसम्बर तक पोखरा नेपाल में आयोजित हो रही है। जहां भारतीय फुटबॉल अंडर 19 आयु वर्ग टीम में झारखंड के गुमला जिले के घाघरा प्रखण्ड के आशीष उरांव का चयन हुआ है। अशीष के चयन पर उनके घर और गांव वालो में खुशी की लहर है। वहीं राज्य के फुटबॉल प्रेमियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
भारतीय नाइन ए साइड फुटबॉल टीम 2 दिसम्बर को गोरखपुर से पोखरा नेपाल के लिए प्रस्थान करेगी। यह जानकारी झारखंड राज्य नाइन ए साइड फुटबॉल टीम के महासचिव ब्रजेश गुप्ता ने दी।







