| रांची |
झारखंड राज्य खेल प्रोत्साहन सोसायटी (JSSPS) की प्रशिक्षु अमीषा केरकेट्टा आर्मेनिया में खेली जा रही IBA वर्ल्ड जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। बॉक्सर अमीषा केरकेट्टा ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में दक्षिण कोरिया की किम जे को हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की। अमीषा की उपलब्धि पर उनके कोच बीबी मोहंती ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्वास जताया है कि आनेवाले मुकाबलों में भी अमीषा का प्रदर्शन शानदार रहेगा। इससे पहले अमीषा ने प्री क्वार्टर फाइनल में मैक्सिको की आर आर देवानी को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी। पता हो कि पहली बार है जब JSSPS की कोई बॉक्सर देश का प्रतिनिधित्व कर रही है।







