| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 24 से 30 नवंबर तक आयोजित सीनियर नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में झारखंड के तीरंदाज बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। मंगलवार को रिकर्व पुरुष टीम ने असम को हराकर कांस्य पदक जीता है। इस टीम में मृणाल चौहान, सुवोदिप हाजरा, गोल्डी मिश्रा और गुरु चरण मिश्रा शामिल है। जबकि इंडियन राउंड की महिला स्पर्धा में महिला टीम ने भी उत्तर प्रदेश टीम को हराकर कांस्य पदक हासिल किया है। इस टीम में आरती कुमारी, हीरामणि सिंकू, अंकु कुमारी, चांदमणि कुंकल शामिल है। सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रशिक्षक प्रकाश राम, मोहन साहू, अनिल कुमार, महेंद्र सिंकू, रोहित कोयरी और राज्य के खेल प्रेमियों ने बधाई दी है।







