| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
स्कॉय एसोसिएशन ऑफ झारखंड की वार्षिक आम सभा की बैठक रांची स्थित प्रेस क्लब सभागार में हुई। बैठक में झारखंड में स्कॉय खेल के विकास को लेकर वृहद चर्चा हुई। मौके पर स्कॉय फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त सचिव मोहम्मद अली और स्कॉय एसोसिएशन बिहार के महासचिव संजीव कुमार भी शामिल हुए।
स्कॉय फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त सचिव मोहम्मद अली ने खेल पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्कॉय खेल कश्मीर का पारंपरिक खेल है। पूर्व में कश्मीर राजा महाराज स्कॉय को सेल्फ डिफेंस की विद्या के रूप में अपने सैनिकों के लिए अनिवार्य कर रखा था। वर्तमान में स्कॉय फेडरेशन ऑफ इंडिया के ग्रैंड मास्टर नजीर अहमद मीर ने इस खेल के विकास को लेकर उसी का नतीजा है कि बीते दिनों हुए 37वीं राष्ट्रीय खेलों में स्कॉय खेल को शामिल किया गया है। झारखंड में इस खेल के विकास के लिए चर्चा हुई है।
बैठक में शामिल प्रतिनिधि
बैठक में मुख्य रूप से संजीव कुमार, राजेश गुप्ता, राजेश सिंह, नीतीश सिंह, वेदांत कौस्तव, परवाज खान, आशुतोष सिंह, रफिया नाज, गौरव अग्रवाल, रंजित कुमार, बाबर खान, नगीना कुमार, अमित पांडे, नीरज वर्मा, राजेश कुमार, अभिषेक शुक्ला, अंशुतोष कुमार, रोहित यादव, विक्की, विवेक यादव, राकेश कुमार, शुभम, अमरदीप मुख्य रूप से उपस्थित थे।







