| रांची |
झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) के कंट्री क्रिकेट क्लब (CCC) के इतिहास में पहली बार हुए हाई प्रोफाइल चुनाव का साइड इफेक्ट दिखना शुरू हो गया है। चुनाव परिणाम के ठीक अगली सुबह CCC के Joint CEO के पद पर लंबे समय से कार्यरत किशोर चंद्रा ने इस्तीफा दे दिया है। ये पद CCC में स्व. अमिताभ चौधरी के लंबे समय तक सिपहसालार रहे किशोर चंद्रा के लिए खास तौर पर सृजित किया गया था। किशोर चंद्रा और CCC अध्यक्ष राजेश वर्मा बॉबी के बीच संबंधों में खटास काफी पुरानी है। बॉबी फिर से अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं ऐसे में इस खटास का असर CCC के क्रियाकलापों पर ना पड़े इसलिए किशोर चंद्रा ने अपने पद से इस्तीफा दिया है। पता हो कि अगस्त माह में CCC के रेनोवेशन के बजट के मुद्दे पर वैचारिक असहमति के बाद भी किशोर चंद्रा ने इस्तीफा दिया था लेकिन तब कई वरीय सदस्यों के बीच बचाव के बाद मामला सुलट गया था। इस्तीफे के मुद्दे पर किशोर चंद्रा का पक्ष लेने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।
CCC में कई और विकेट गिरने और गिराने की तैयारी
चुनाव परिणाम के बाद CCC में कई पदाधिकारी/स्टाफ इस्तीफा देने की तैयारी में हैं। दूसरी ओर नवनिर्वाचित कमिटी के निशाने पर भी एक-दो पदाधिकारी लंबे समय से हैं। ऐसे में आनेवाले दिनों में CCC में हलचल काफी तेज होनेवाली है।
बुधवार को नवनिर्वाचित कमिटी की पहली बैठक संभावित
संभावना है कि बुधवार को नवनिर्वाचित कमिटी की औपचारिक बैठक कर विभिन्न पदाधिकारियों का निर्वाचन कर लिया जाए। 12 नवनिर्वाचित सदस्यों के बीच से ही उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव, कोषाध्यक्ष व सह कोषाध्यक्ष का चुनाव होना है। सर्वाधिक मतों से जीते संजय कुमार पांडेय का सचिव बनना लगभग तय माना जा रहा है।







