| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
रांची के मेगा स्पोर्ट्स कंपलेक्स स्थित बॉक्सिंग हॉल में आयोजित दो दिवसीय खेलो इंडिया वोमेन्स किकबॉक्सिंग लीग का समापन हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से लगभग 325 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। रांची के खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में उम्दा प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। पदक तालिका में रांची 23 स्वर्ण, 13 कांस्य और 27 रजत पदक प्राप्त कर विजेता का खिताब जीता। जबकि दूसरे स्थान पर पू.सिंहभूम 13 स्वर्ण, 5 रजत और 2 कांस्य पदक प्राप्त किया। वहीं तीसरे स्थान पर गोड्डा रहा जो कि 11 स्वर्ण, 5 रजत, 2 कांस्य पदक हासिल किया। चौथे स्थान पर धनबाद ने 10 स्वर्ण, 4 रजत और 2 कांस्य पदक प्राप्त किया।







