| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
जयपुर में खेले जा रहे विजय हजारे ट्राफी में झारखंड को शनिवार को हैदराबाद से 17 रनों से हार का सामना करना पड़ा। झारखंड ने टास जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। हैदराबाद ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 297 रनों का स्कोर खड़ा किया। तन्मय अग्रवाल ने शानदार 112 रनों की पारी खेली।राहुल सिंह गहलोत 34, चंदन साहनी 49 और बुद्धि राहुल ने 36 रनों का योगदान किया।
झारखंड से सुशांत मिश्रा,विनायक विक्रम और शाहबाज नदीम ने दो दो और सुप्रीयो चक्रवर्ती एवं वरुण एरोन ने एक एक विकेट लिए। जबाब में झारखंड ने भी आर्यमन सेन 63 रन, विकास विशाल 61 और सौरभ तिवारी के 78 रनों की बदौलत 280/8 तक संघर्ष किया। रोहित रायडू ने 3 एवं रवि तेजा ने 2 विकेट लिए। झारखंड 17 रनों से मैच हार गया।







