Friday, November 20, 2026
  • Login
Sports Jharkhand
  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
No Result
View All Result
  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
No Result
View All Result
Sports Jharkhand
No Result
View All Result
Home CCC चुनाव 2023

JSCA और CCC में पनप चुके “पैरासाइट्स” का इतिहास-भूगोल – एक परिचय

CCC चुनाव को लेकर संस्था में मौजूद "पैरासाइट्स" पर चर्चा

Sushil Singh Mantu by Sushil Singh Mantu
26-11-2023 @ 11:26 AM
in CCC चुनाव 2023
0 0
A A
0
JSCA और CCC में पनप चुके “पैरासाइट्स” का इतिहास-भूगोल – एक परिचय
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter
image_pdfimage_print
रांची

टीम sportsjharkhand.com

JSCA के CCC का हाईप्रोफाइल चुनाव रविवार को होना है। इस चुनाव में CCC के कई पदाधिकारी व लाभ अर्जित करनेवाले दर्जनों मेंबर स्वयं के हित को साधने व अहंकार की तृप्ति के लिए अलग अलग गुट से जुड़कर “नूरा कुश्ती” कर सदस्यों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा करने की जुगत में भिड़े हैं। क्योंकि उन्हें पता है कि स्वार्थ की पूर्ति और अहंकार की तृप्ति तभी संभव है जब आम सदस्यों के बीच मतों के विभाजन हो। फिर पद प्राप्ति के बाद तो भोग ही अंतिम लक्ष्य है।

पिछले दो दिनों से CCC चुनाव को लेकर नामी और बेनामी “पैरासाइट पत्र” वायरल हो रहे है। बेनामी पत्र में मात्र एक पदाधिकारी के पैरासाइट होने की जानकारी सप्रमाण सार्वजनिक की गई है जबकि स्व अमिताभ चौधरी के पुत्र अभिषेक चौधरी द्वारा लिखे गए दूसरे पत्र अप्रत्यक्ष रूप से कई पैरासाइटों को निशाने पर लिया गया है। ऐसे में sportsjharkhand.com आपको JSCA और CCC में वर्षों से काबिज तरह तरह के पैरासाइटों से परिचय कराना चाहते हैं।

 

मुफ्तखोर पैरासाइट्स (चिल्लड़) : ऐसे पैरासाइट जो JSCA व CCC के संसाधनों का दुरुपयोग लगातार कर रहे हैं। चुनाव लड़ रहे दोनों गुटों में ऐसे पैरासाइटों की भरमार है। ऐसे पैरासाइट फ्री का कमरा/दुकान/फ्लैट, फ्री की बिजली, फ्री का भोजन और फ्री की तनख्वाह पा रहे हैं। ऐसे पैरासाइटों को ये सुविधा अपने-अपने आकाओं के लिए की जानेवाली निगहबानी के एवज में मिलती है।

कुछ मुफ्तखोर पैरासाइट ऐसे भी हैं जो मुफ्तखोरी इस कदर आदि हो गए हैं कि उन्हें क्लब से फ्री में चिली चाउमिन/सिंघाड़ा घर भिजवाने के लिए भी JSCA की इनोवा चाहिए। दारू के शौकीन कुछ पदाधिकारियों को फ्री में गले तक तर होने के बाद भी अलग से एक फुल सुरा की दरकार भी होती है। कुछ मुफ्तखोर प्रशिक्षणरत खिलाड़ियों के भोजन पर ही हाथ साफ कर लेते हैं।

सेल्फी/फोटो/ऑटोग्राफ/मैच फिक्सर पैरासाइट्स (कृमि/Worms) : JSCA/CCC में कई ऐसे पैरासाइट हैं जो आपको बड़े खिलाड़ियों/सेलिब्रिटियों के साथ सेल्फी करवाने, फोटो खिंचवाने, ऑटोग्राफ दिलवाने और मैच के दौरान बड़े खिलाड़ियों/सेलिब्रिटियों को आपका अपोनेंट बनाने के लिए भी “मैच फिक्सिंग” करते हैं। कभी कैश तो कभी काइंड की एवज में। ऐसे पैरासाइट को आप उनकी आमदनी और उनके द्वारा पहनेजानेवाले परिधानों के ब्रांडों व मूल्यों के आधार पर आसानी से पहचान सकते हैं।

“गांधी” पैरासाइट्स (दीमक) : ऐसे पैरासाइट कागज पर छपे गांधी जी की बदौलत JSCA के हितों को कहीं भी और कभी भी तोल मोल कर बेचते रहे हैं और बेचते रहेंगे। “सलेक्शन” की बजाय “नॉमिनेशन” के बदले में मिलने वाले रंगीन कागजों पर छपे गांधी जी की बदौलत ऐसे पैरासाइट मजबूती से टिके हुए हैं।

JOA पैरासाइट्स (खटमल) : दूसरे खेल संघों से जुड़े ऐसे पैरासाइट हैं जो JSCA/CCC को भी JOA बनाने की जुगत में जुड़े हैं। सभी के साथ रहने का भ्रमजाल फैला रात को (छुप कर) आपका खून चूसकर जिंदा रहने में माहिर ये पैरासाइट JSCA/CCC को लगातार कमजोर कर रहा है।

पुलिस पैरासाइट्स (घुन) : ये पैरासाइट JSCA को लंबे समय से चट कर रहा है। इस पैरासाइट ने पिछले दो दशक में JSCA की लोकतांत्रिक व्यवस्था को पूर्णतः ध्वस्त करते हुए निर्वाचन की बजाय मनोनयन में तब्दील कर दिया था। अब निर्वाचन की प्रक्रिया दोबारा शुरू होने से ये पैरासाइट खुद को परेशानी में पा रहा है।

चुगलखोर पैरासाइट्स (जंग) : पूरे विश्व में इस तरह के पैरासाइट लगातार बढ़ रहे हैं। JSCA और CCC इससे अछूता कैसे रह सकता है। इस तरह के पैरासाइट्स सिर्फ और सिर्फ अपना हित सुरक्षित रखने के लिए झूठ सच बोलते रहते हैं।

रिटायरमेंट प्लानर पैरासाइट्स (जूं/रूसी) : JSCA/CCC को भविष्य में इस तरह के पैरासाइट्स की चुनौतियों का सामना करने को तैयार रहना होगा। कई सदस्य JSCA/CCC को ही रिटायरमेंट प्लान के तौर पर देख रहे हैं।

ब्यूरोक्रेट्स पैरासाइट्स (जोंक) : संस्था के क्रियाकलापों में सरकार के साथ तारतम्यता बनाए रखने के लिए सदस्य बनाए गए ये पैरासाइट्स अब संस्था के लिए ही खतरा बन गए हैं। ये छुपा हुआ खतरा JSCA/CCC की आपसी लड़ाई में संस्थागत कमजोरी का लाभ उठा कब महामारी का रूप ले ले पता नहीं।

पॉलिटिकल पैरासाइट्स (प्रोटोजोआ) : JSCA में इन पैरासाइटों की संख्या अब बढ़ रही है। ये पैरासाइट्स अपने समय का इंतजार करते हैं और उसके बाद ऐसी मृगमरिचिका की व्यूह रचना करने में माहिर होते हैं कि आपको सब अच्छा ही अच्छा लगने लगता है। फिर कब आपका कच्छा उतर जाए पता ही नहीं चलता।

वेंडर/स्पॉन्सर्स पैरासाइट्स (राउंड वर्म्स) : JSCA/CCC में काम करनेवाले वेंडर और स्पॉन्सर्स वैसे पैरासाइट्स हैं जो “कट मनी” के लालच में पड़े पदाधिकारियों/सदस्यों की बदौलत लगातार फल फूल रहे हैं। इस पैरासाइट्स ने अपने फील्ड में अपनी जड़ें इतनी मजबूत कर ली हैं कि दूसरे वेंडर के लिए कोई जगह बची ही नहीं है। इन्हीं का एकल राज स्थापित है।

बाह्य व अन्य पैरासाइट्स : ये वैसे पैरासाइट्स हैं जो पैसे और पहुंच की बदौलत JSCA/CCC में अपने प्यादे प्लांट कर चुके हैं। बस इंतजार है प्यादों के सही जगह पर पहुंच जाने का। उसके बाद…. ! इसके अलावा JSCA/CCC के जो भी पैरासाइट्स छूट गए हों वो खुद को कृपया इसी ग्रुप का खुद को हिस्सा समझें। 

Tags: Country Cricket ClubElectionJSCAJSCA International Cricket StadiumParasiteRanchiकंट्री क्रिकेट क्लबचुनावपरजीवीपैरासाइट्सरांची
Sushil Singh Mantu

Sushil Singh Mantu

Next Post
राष्ट्रीय थांग-टा चैंपियनशिप : 23 पदक हासिल कर मेजबान झारखण्ड पांचवें स्थान पर

राष्ट्रीय थांग-टा चैंपियनशिप : 23 पदक हासिल कर मेजबान झारखण्ड पांचवें स्थान पर

Contact Address:

236, Janak Nagar, Hesal
PO : Hehal
Ranchi, Jharkhand
PIN : 834005

Reach us at

+91 9470777777
sportsjharkhand@gmail.com
info@sportsjharkhand.com
www.sportsjharkhand.com

Popular Keywords

10 X Rifle Club11वीं सीनियर राष्ट्रीय ड्रैगन बोट रेसिंग प्रतियोगिता 202313वीं झारखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप13वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप13वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 202314वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला और पुरुष चॉकबॉल प्रतियोगिता15वीं झारखंड स्टेट फेंसिंग चैंपियनशिप15वीं राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता15वीं स्टेट तीरंदाजी प्रतियोगिता 202316वां राज्यस्तरीय सीनियर महिला17th Junior Athletics1972 Munich Olympic1980

Recent News

खेल निदेशालय ने दिवंगत प्रशिक्षक प्रतिमा बरवा का संविदा विस्तार नहीं करने पर सिमडेगा DSO से कारण पृच्छा की

खेल निदेशालय ने दिवंगत प्रशिक्षक प्रतिमा बरवा का संविदा विस्तार नहीं करने पर सिमडेगा DSO से कारण पृच्छा की

November 19, 2026
गुलाम रब्बानी झारखंड फुटबॉल संघ की कमान 1 नवंबर को परिजनों को सौंपने की तैयारी में जुटे, पूर्व मंत्री सह अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर निपटाए जाएंगे

गुलाम रब्बानी झारखंड फुटबॉल संघ की कमान 1 नवंबर को परिजनों को सौंपने की तैयारी में जुटे, पूर्व मंत्री सह अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर निपटाए जाएंगे

October 28, 2026

© 2020 All Rights Reserved Sports Jharkhand - Developed by PV Web Solution.

  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
  • Login

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In