| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
खेलो इंडिया वोमेन्स किकबॉक्सिंग लीग का आगाज रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया गया। उद्धघाटन के मौके पर सांसद संजय सेठ पंहुचे। इस प्रतियोगिता में राज्य के 325 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। मौके पर झारखंड किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष बी ठाकुर ने बताया महिला खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में आगे लाने के लिए केंद्र सरकार एवं वाको इंडिया कीक बॉक्सिंग फेडरेशन के द्वारा पूरे भारत में 27 स्थान पर लीग का आयोजन किया जा रहा है। इस लीग में स्वर्ण पदक विजेताओं को राष्ट्रीय महिला लीग में खेलने का अवसर मिलेगा।







