| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
रांची के JSCA स्टेडियम में आयोजित लीजेंड्स लीग क्रिकेट का पांचवा मुकाबला इंडिया कैपिटल्स और अर्बनराइजर हैदराबाद के बीच खेला गया। इंडिया कैपिटल्स की कप्तानी का कमान गौतम गंभीर ने संभाला, तो वहीं अर्बनराइज हैदराबाद की कप्तानी सुरेश रैना ने किया। बताते चलें कि रांची में इस लीग का यह आखरी मैच हैं। रांची के बाद इस लीग का अन्य मुकाबला देहरादून, जम्मू, विशाखापट्टनम और सूरत में खेला जाना है। गुरुवार को JSCA में आयोजित इस लीग मैच को सुरेश रैना की कप्तानी वाली टीम अर्बन राइजर्स हैदराबाद ने 3 रन से जीत लिया।


पहली पारी
स्कोर बोर्ड
पहले बल्लेबाजी करते हुए अर्बनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 189 रनों की पारी खेली। कप्तान सुरेश रैना ने 27 गेंदों पर 6 चौका और 1 छक्के की मदद से 46 रनों की पारी खेली,वहीं गुरकीरत सिंह मान ने 54 गेंदो पर 9 चौका और 3 छक्के की मदद से 89 रन जड़ा, पीटर ट्रेगो ने 20 गेंद पर 36 रन जोड़, टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पंहुचाया और इंडियन कैपिटल्स को 189 रनों का लक्ष्य दिया।
इंडिया कैपिटल की ओर से इसरू उडाना ने 2, केपी अप्पन्ना, जे रस्टी थेरॉन और मुनाफ पटेल ने 1-1 विकेट लिए।


दूसरी पारी
स्कोर बोर्ड
जवाबी पारी खेलने उतरी इंडिया कैपिटल्स की टीम 6 विकेट के नुकसान पर 186 रन ही बना सकी।
कप्तान गौतम गंभीर शून्य पर बोल्ड होकर पेवेलियन लौटे। हाशिम अमला (5), किर्क एडवर्ड (11), बेन डंक(5),रिकार्डो पोवैल (26) रन बनाकर आउट हुए। जबकि केविन पीटरसन ने धुंआधार पारी खेलते हुए 48 गेंदो पर 4 चौका और 6 छक्कों की मदद से 77 रनों की पारी खेली, एश्ले नर्स नाबाद (36) रनों की पारी खेली। इंडिया कैपिटल की टीम 6 विकेट के नुकसान पर 186 रन ही बना सकी।


अर्बनराइजर्स हैदराबाद की और से क्रिस्टोफर म्पोफू ने 2 विकेट लिए. टीनो बेस्ट , पीटर टेरेगो और पवन सुयाल ने 1-1 विकेट लिए।







