| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
थांग-टा फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के तत्वाधान में झारखण्ड थांग-टा संघ द्वारा 24 नवंबर से खेल गांव स्थित हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में तीन दिवसीय 29वीं राष्ट्रीय सब जूनियर तथा सीनियर थांग-टा चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। अब तक असम, मणिपुर, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, केरल, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, जम्मू कश्मीर, राजस्थान, गुजरात, तथा त्रिपुरा की टीम रांची पहुंच चुकी है। जबकि बाकी टीमें शुक्रवार सुबह तक पंहुचेगी। स्वदेशी खेल के इस तीन दिवसीय राष्ट्रीय चैंपियनशिप में देश भर से 600 पुरुष तथा महिला खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।







