| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
रांची के खेल गांव स्थित मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 30 नवम्बर 2023 से 4 दिसम्बर तक सीनियर, जूनियर, सब जूनियर नेशनल साइकिलिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। टीमें 28 नवम्बर तक रांची पंहुच जाएगी। इस आयोजन की जानकारी देने के उद्देश्य से साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन सह एशियाई साइकिलिंग कॉन्फ़ेडरेशन के सेक्रेटरी सरदार ओंकार सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।
मौके पर जानकारी दी गई कि इस प्रतियोगिता में देश भर से 26 टीमों के 500 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिसमें झारखण्ड के 30 प्रतिभागी भी शामिल है। उन्होंने कहा कि यहां ट्रैक के आलावे व्यवस्था सुधारी गई है। सरदार ओंकार सिंह ने कहा कि साइकिलिंग के लिए अनुकूल मौसम है। इस प्रतियोगिता में इंटरनेशनल स्तर के साइक्लिस्ट हिस्सा लेंगे। पिछले बार के कई चैंपियन भी इस प्रतियोगिता का हिस्सा बनेंगे। झारखण्ड के प्रतिभागियों को इससे फायदा मिलेगा। इनकी माने तो रांची में जो साइकिलिंग के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर है, उनका उपयोग होना चाहिए, इससे मेंटेनेंस भी होगा और सरकारी सम्पति का रखरखाव भी बेहतर तरीके से हो पायेगा।
इस आयोजन को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति का भी गठन किया गया है। इस समिति का चीफ पैट्रन राज्य सरकार में मंत्री मिथलेश ठाकुर हैं। वहीं एमपी विजय कुमार हांसदा चैयरमैन हैं और वॉइस चैयरमैन एम के पाठक है, जबकि ऑर्गनाइजेशन सेक्रेटरी शेलेन्द्र कुमार पाठक है।







