| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
5 से 7 जनवरी 2024 तक रांची के खेलगांव स्थित मेगा स्पोर्ट्स परिसर के विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में रांची जिला मेजर रैंकिंग बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इस चैंपियनशिप में गर्ल्स-बॉयज, मेन और विमेंस सिंगल, डबल मिक्सड, प्रतिस्पर्धा का आयोजन होगा। जिसमें 9, 11, 13, 15, 17 और 19 वर्ष के आयु वर्ग के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। जबकि मेन- वूमेंस में 35,40, 45, 50, 55, 65, 70 और 75 वर्ष के आयु वर्ग के प्रतिभागी भी हिस्सा ले सकते हैं। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 2 जनवरी 2024 है।
वर्ष 2024 के लिए खिलाड़ियों का पंजीकरण 26 नवंबर 2023 से शुरू होगा।







