रांची
टीम sportsjharkhand.com |
16 से 22 नवंबर 2023 तक भरतपुर (राजस्थान)में आयोजित 43वीं जूनियर नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में मंगलवार को झारखंड जूनियर बालक इंडियन राउंड टीम ने स्वर्ण पदक जीता। इस टीम के सदस्य समीर बेहरा, अरविंद टुडू, सुनील कुमार, चितरंजन ने शानदार प्रदर्शन किया है। इसके अलावे इंडिविजुअल प्रतिस्पर्धा में अरविंद टुडू ने सिल्वर जीता है और बालिका वर्ग में वर्षा खालखो 40 मी प्रतिस्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीता है।
वहीं बालिका इंडियन राउंड टीम ने कांस्य पदक जीता है। इस टीम में वर्षा खालको, काजल कुमारी, मधु कुमारी, अप्रैल टुडू शामिल थी। इस जीत के बाद विजेताओं को एवं टीम प्रशिक्षक मोहन साहू, श्वेता पांडे, शिवकुमार महतो, सुमित मिश्रा, डी साईंश्वरी को झारखंड तीरंदाजी संघ के सभी पदाधिकारी और खेल प्रेमियों ने बधाई दी है।
अब तक 5 पदक
43वीं नेशनल जूनियर तीरंदाजी चैंपियनशिप में अब तक 2 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य पदक समेत कुल 5 पदक झारखंड टीम ने जीता है।