Friday, November 20, 2026
  • Login
Sports Jharkhand
  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
No Result
View All Result
  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
No Result
View All Result
Sports Jharkhand
No Result
View All Result
Home Cricket

लीजेंड्स लीग क्रिकेट : सुरेश रैना की अर्बन राइजर्स हैदराबाद ने 13 रन से रॉस टेलर की टीम सदर्न सुपरस्टार को हराया

Sushil Singh Mantu by Sushil Singh Mantu
21-11-2023 @ 10:18 PM
in Cricket
0 0
A A
0
लीजेंड्स लीग क्रिकेट : सुरेश रैना की अर्बन राइजर्स हैदराबाद ने 13 रन से रॉस टेलर की टीम सदर्न सुपरस्टार को हराया
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter
image_pdfimage_print
रांची

टीम sportsjharkhand.com

रांची के JSCA स्टेडियम में खेले जा रहे लीजेंड्स लीग क्रिकेट का तीसरा मुकाबला सदर्न सुपर स्टार्स और अर्बनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। सदर्न सुपरस्टार्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और अर्बनराइजर हैदराबाद को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अर्बन राइजर्स हैदराबाद की टीम ने 156 रनों की पारी खेली और सदर्न सुपरस्टार को 157 रनों का लक्ष्य दिया। जवाबी पारी खेलने उतरी सदर्न सुपरस्टार की टीम 143 रन पर ही ढेर हो गई। इस मैच को सुरेश रैना की अगुवाई वाली टीम अर्बन राइजर्स हैदराबाद ने 13 रन से जीत लिया।

लीजेंड्स लीग क्रिकेट : सुरेश रैना की अर्बन राइजर्स हैदराबाद ने 13 रन से रॉस टेलर की टीम सदर्न सुपरस्टार को हराया

पहली पारी

स्कोर बोर्ड

पेस अटैक हमीद हसन द्वारा चटकाई चार विकेट के बदौलत जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) के तीसरे मैच में सदर्न सुपरस्टार अपनी विपक्षी टीम अर्बनराईजर्स हैदराबाद को 156 रनों पर रोक दिया। सदर्न सुपरस्टार के कप्तान रॉस टेलर ने टाॅस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया। डाॅयन स्मिथ ने पारी के पहली बाल पर अब्दुर रज्जाक को छक्का जड़ दिया। रज्जाक और ओपनिंग गेदबाज लकमल अनुशासित गेंदबाजी के साथ पलटवार किया। छठे ओवर में पवन नेगी को पहले ही ओवर में 20 रन जड़कर डाॅयन स्मिथ और मार्टिन गप्टिल ने रन गति को तेज करने का प्रयास किया।

लीजेंड्स लीग क्रिकेट : सुरेश रैना की अर्बन राइजर्स हैदराबाद ने 13 रन से रॉस टेलर की टीम सदर्न सुपरस्टार को हराया

रज्जाक ने अपने स्पैल के आखिरी चैथे ओवर में करिश्माई गेंदबाजी किया और लगातार गेंदो पर डाॅयन स्मिथ (15) और गुरकीरत सिंह मान (0) को चलता किया। 73 के टीम स्कोर और पारी के दसवें ओवर में हमीद हसन ने मार्टिन गप्टिल को बोल्ड कर अपनी टीम को बड़ी राहत दी। गप्टिल ने दो छक्के और चार चैकों की मदद से 28 गेंदों पर 46 रन बनाये। इसके अगले की ओवर में श्रीलंकाई गेंदबाज दिलशान मुनावीरा ने पीटर टेरेगो (17) को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। जल्द ही हसन ने अपने तीसरे ओवर में सुरेश रैना (10) का विकेट लेकर विपक्ष की आधी टीम मात्र 90 रनों पर पॅव्हिलियन लौटा दिया।

लीजेंड्स लीग क्रिकेट : सुरेश रैना की अर्बन राइजर्स हैदराबाद ने 13 रन से रॉस टेलर की टीम सदर्न सुपरस्टार को हराया

लेकिन योगेश नागर और स्टुअर्ट बिन्नी ने धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी करते हुए 63 रनों की साझेदारी की और टीम को संकट से उबरने का प्रयास किया। पारी के 18वें ओवर में हमीद ने अपने स्पैल के आखिरी ओवर में न केवल बिन्नी (23) को आउट कर साझेदारी का अंत किया। बल्कि अगले ही गेंद में नये बल्लेबाज अमित पोनीकर (0) को भी वापिस बिना खाते खोला भेजा। इसके बाद सुरंगा लकमल ने भी अपने स्पैल का अंत लगातार दो बल्लेबाजों – टिनो बेस्ट (1) और क्रिस पोफू (0) को आउट कर किया।  पवन नेगी ने योगेश नागर (40) की पारी का अंत कर अर्बनराईजर्स हैदराबाद को 156 रनों पर ढेर किया। 

लीजेंड्स लीग क्रिकेट : सुरेश रैना की अर्बन राइजर्स हैदराबाद ने 13 रन से रॉस टेलर की टीम सदर्न सुपरस्टार को हराया

हसन (4/30) सबसे सफल गेंदबाज साबित हुए जबकि अब्दुर रज्जाक (2/21) और सुरंगा लकमल (2/22) ने दो दो विकेट चटकाये।

दूसरी पारी

स्कोर बोर्ड

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सदर्न सुपरस्टार टीम का टॉप ऑर्डर – उपल थरंगा (5), जेसी राईडर (5) और श्रीवत्स गोस्वामी (18) पावर प्ले खत्म होने से पहले सस्ते में आऊट हो गए। प्रज्ञान ओझा की स्पिन चुनौती के समक्ष टीम ने अपना चौथा विकेट कप्तान रॉस टेलर (12) का गिरा। टॉप स्कोरर दिलशान मुनावीरा (34) जब पोफू द्वारा बोल्ड हुये तो आधी टीम 86 पर पॅव्हिलियन लौटी। इसके बाद पौनीकर ने एंड्रे मेकार्थी (7) को रन आउट कर टीम के लिये 94/6 पर मुसीबतें बढ़ाई। 20 रन की साझेदारी कर मनविंदर बिसला और राजेश बिश्नौई ने सकझेदारी शूरू ही किया था कि, राजेश बिश्नोई (11), पवन सुयाल द्वारा एलबीडब्ल्यू आउट हुये। अगले ही ओवर में मनविंदर बिस्ला (18), पीटर ट्रेगो को शिकार बने और स्कोर 123/8 हुआ। पवन नेगी (10) और हमीद हसन (0) के साथ सदर्न सुपरस्टार्स 19.2 ओवर्स में 143 रनों पर ऑल आउट हो गई।

लीजेंड्स लीग क्रिकेट : सुरेश रैना की अर्बन राइजर्स हैदराबाद ने 13 रन से रॉस टेलर की टीम सदर्न सुपरस्टार को हराया

पवन सुयाल (3/23) ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए जबकि क्रिस पोफू (2/23) और पीटर ट्रेगो (2/31) ने दो दो विकेट से संतोष किया।

Tags: BCCIDistrict Cricket AssociationsDistrict Sports OfficerJharkhand State Cricket AssociationJSCAJSCA International Cricket StadiumLlcलीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) 2023
Sushil Singh Mantu

Sushil Singh Mantu

Next Post
नेशनल साइकिलिंग चैंपियनशिप का आयोजन 30 नवंबर से रांची में, देश भर से 500 से अधिक राइडर लेंगे हिस्सा

नेशनल साइकिलिंग चैंपियनशिप का आयोजन 30 नवंबर से रांची में, देश भर से 500 से अधिक राइडर लेंगे हिस्सा

Contact Address:

236, Janak Nagar, Hesal
PO : Hehal
Ranchi, Jharkhand
PIN : 834005

Reach us at

+91 9470777777
sportsjharkhand@gmail.com
info@sportsjharkhand.com
www.sportsjharkhand.com

Popular Keywords

10 X Rifle Club11वीं सीनियर राष्ट्रीय ड्रैगन बोट रेसिंग प्रतियोगिता 202313वीं झारखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप13वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप13वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 202314वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला और पुरुष चॉकबॉल प्रतियोगिता15वीं झारखंड स्टेट फेंसिंग चैंपियनशिप15वीं राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता15वीं स्टेट तीरंदाजी प्रतियोगिता 202316वां राज्यस्तरीय सीनियर महिला17th Junior Athletics1972 Munich Olympic1980

Recent News

खेल निदेशालय ने दिवंगत प्रशिक्षक प्रतिमा बरवा का संविदा विस्तार नहीं करने पर सिमडेगा DSO से कारण पृच्छा की

खेल निदेशालय ने दिवंगत प्रशिक्षक प्रतिमा बरवा का संविदा विस्तार नहीं करने पर सिमडेगा DSO से कारण पृच्छा की

November 19, 2026
गुलाम रब्बानी झारखंड फुटबॉल संघ की कमान 1 नवंबर को परिजनों को सौंपने की तैयारी में जुटे, पूर्व मंत्री सह अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर निपटाए जाएंगे

गुलाम रब्बानी झारखंड फुटबॉल संघ की कमान 1 नवंबर को परिजनों को सौंपने की तैयारी में जुटे, पूर्व मंत्री सह अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर निपटाए जाएंगे

October 28, 2026

© 2020 All Rights Reserved Sports Jharkhand - Developed by PV Web Solution.

  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
  • Login

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In