रांची
टीम sportsjharkhand.com |
भारतीय एथलेटिक्स संघ(ए. एफ.आई.), नई दिल्ली, झारखण्ड एथलेटिक संघ और पर्यटन, कला, संस्कृति खेल कूद, कार्य विभाग रांची के संयुक्त तत्वावधान में 15 मई से 18 मई तक मोरहाबादी के बिरसा मुंडा स्टेडियम में 26वीं राष्ट्रीय फेडरेशन कप सिनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के लगभग 700 पुरूष / महिला एथलीट के साथ ही 150 तकनीकी पदाधिकारी, प्रशिक्षक भाग ले रहे हैं।
इस आयोजन को सफल बनाने के उद्देश्य से खेल निदेशक सरोजिनी लकड़ा समेत खेल पदाधिकारियों और झारखंड एथलेटिक्स संघ से जुड़े तमाम पदाधिकारियों के बीच बैठक भी हुई है, देर शाम तक इस आयोजन को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए चर्चाएं हुई है
15 मई को होने वाले इवेंट्स
सुबह
1.प्रातः 5.40 -पुरूष वर्ग – 10,000- फाइनल
2.प्रातः 6.20 महिला वर्ग – 10,000- फाइनल
3.प्रातः 7.00 -पुरूष वर्ग – 1500- राउंड -I
4.प्रातः 7.20 -पुरूष वर्ग -100 मी० डेकाथलन- I
5.प्रातः 8.00 -पुरूष वर्ग – 100 मी०- राउंड – I
6.प्रातः 8.05 -पुरूष वर्ग – लम्बी कूद- डेकाथलन -II
7.प्रातः 9.00 -पुरूष वर्ग – 400मी०- राउंड -I
8.प्रातः 9.05 -पुरूष वर्ग – शॉटपुट डेकाथलन- राउंड -III
शाम
9. अपराह्न 5.30 -पुरूष वर्ग – ऊंची कूद डेकाथलन- राउंड -IV
10.अपराह्न 6.00 महिला वर्ग – हैमर- फाइनल
11.अपराह्न 6.10 पुरूष वर्ग – शॉटपुट- क्वालिफाइंग राउंड ए. एवम बी.
12. अपराह्न 6.20 महिला वर्ग – 100 मी.- राउंड-I
13..अपराह्न 6.40 पुरूष वर्ग -100 मी.- सेमी फाइनल
14.अपराह्न 6.50 पुरूष वर्ग – लंबीकूद – क्वालीफाइंग राउंड ए. एवम बी.
15.अपराह्न 7.10 महिला वर्ग – 400 मी.- राउंड-I
16.अपराह्न 7.30 पुरूष वर्ग – 400 मी.- सेमीफाइनल
17.अपराह्न 7.50 पुरूष वर्ग- डेकाथलन – 400 मी.- राउंड-V
18.अपराह्न 8.10 पुरूष वर्ग – 3000 मी.स्टीपल चेज – फाइनल
19.अपराह्न 8.30 महिला वर्ग – 3000 मी.स्टीपल चेज – फाइनल
पहले दिन होंगे 5 फाइनल